1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर की अंधाधुंध गोलीबारी

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर की अंधाधुंध गोलीबारी

पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

Pakistan_LoC- India TV Hindi
Pakistan_LoC

श्रीनगर: पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। पिछले 24 घंटों के अंदर यह तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन है।

पुलिस का कहना है कि नौगाम सेक्टर में दानिश और लक्ष्मी चौकियों पर गोलीबारी की गई। पुलिस के मुताबिक, "भारतीय सेना प्रभावी तरीके से पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दे रही है। क्षेत्र में गोलीबारी जारी है।"

इससे पहले 25 सितंबर को भी पाकिस्तान ने एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन करके घुसपैठ करने की कोशिशि की थी जिसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

आईजी बीएसएफ कश्मीर विकास चंद्रा ने बताया कि कश्मीर घाटी में बीते 70 दिनों में करीब 30 आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने के बाद भीतरी इलाकों में दाखिल होने में कामयाब रहे हैं। यह पहला अवसर है जब किसी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने वादी में आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ की पुष्टि की हो।

आईजी बीएसएफ ने कहा कि कश्मीर में गत आठ जुलाई को आतंकी बुरहान की मौत के बाद पैदा हालात के दौरान एलओसी के पार से 25-30 आतंकी सुरक्षित घुसपैठ करने में सफल रहे हैं।

Latest India News