A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

<p>पाकिस्तान ने...- India TV Hindi
Image Source : FILE पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। 

Latest India News