1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

जम्मू: सीमा पर तनाव पैदा करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC से सटी भारतीय चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में भारी फायरिंग और गोलाबारी कर सीज़फायर का उल्लंघन किया और इस

पाक ने फिर की गोलीबारी,...- India TV Hindi
पाक ने फिर की गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

जम्मू: सीमा पर तनाव पैदा करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC से सटी भारतीय चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में भारी फायरिंग और गोलाबारी कर सीज़फायर का उल्लंघन किया और इस घटना में एक सरपंच सहित 6 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

एक थलसेना अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से लगातार सातवें दिन किए गए संघर्षविराम उल्लंघन के बाद रात में दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलाबारी चलती रही । पाकिस्तान ने ये संघर्षविराम उल्लंघन जम्मू क्षेत्र में ही किए जिसमें ऐसी कम से कम चार घटनाएं यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर पुंछ के चार सेक्टरों में अंजाम दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में पांच आम लोग घायल भी हुए हैं । हालांकि, अनाधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक इनकी संख्या 22 है।

सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की यह हरकत उस वक्त सामने आई है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना संदेश भेजा। दोनों देशों के बीच 23 अगस्त को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत होने जा रही है।

बालाकोट सेक्टर में तीन नागरिकों की मौत उस वक्त हुई जब उनकी कार, जिसमें वे सवार थे, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर दागे गए गोले की चपेट में आ गई और उसमें विस्फोट हो गया । यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान बसोनी के सरपंच करामात हुसैन, सरकारी शिक्षक अब्दुल रहमान और 17 साल के लड़के मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है।

Latest India News