1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक हैकर्स ने हैक की ACB की वेब साइट, लिखा 'कारगिल' भूल गए क्या'

पाक हैकर्स ने हैक की ACB की वेब साइट, लिखा 'कारगिल' भूल गए क्या'

नई दिल्ली: पाकिस्तानी हैकर्स ने रविवार को राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की वेबसाइट हैक कर ली। पाकिस्तानी हैकरों ने साइट पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा। साथ ही हैकरों ने कारगिल युद्ध के कार्टून अपलोड किए।

पाक हैकर्स ने हैक की...- India TV Hindi
पाक हैकर्स ने हैक की राजस्थान ACB की वेब साइट

नई दिल्ली: पाकिस्तानी हैकर्स ने रविवार को राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की वेबसाइट हैक कर ली। पाकिस्तानी हैकरों ने साइट पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा। साथ ही हैकरों ने कारगिल युद्ध के कार्टून अपलोड किए। कार्टून में पाकिस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरनल परवेज मुशर्रफ को भारतीय सेना को यह चेतावनी दते हुए दिखाया गया है कि 'कारगिल भूल गए क्या?'

कार्टून में मुशर्रफ को भारतीय सेना के जवानों की बॉडी के पास खड़ा हुआ दिखाया गया है और लिखा है 'अरे मेरे बच्चो, अपना मुंह तो पहले बना लो जंग करने वाला, तुम लोग तो जब भी पाकिस्तान के साथ लड़े हो अपनी लाशें छोड़कर भागे हो कारगिल भूल गए क्या?'

ACB एडीजी भूपेन्द्र दक ने बताया कि दोपहर 3:45 बजे कर्मचारी ने वेबसाइट हैक होने और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी होने की खबर दी। इस पर तत्काल वेबसाइट को सर्वर प्रोवाइड कराने वाली राजकॉम के प्रभारी को बताया गया। राजकॉम के विशेषज्ञों ने शाम करीब 5:30 बजे हैकर की टिप्पणी और आपत्तिजन सामग्री को हटाकर वेबसाइट को सुचारू कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट के हैक होने से कोई खतरा नहीं है, क्योंकि उस पर ऐसी कोई गुप्त सूचना नहीं जिसके चोरी होने का डर हो।

हैकरों ने मुशर्रफ के कार्टून के अलावा भारत को निशाना बनाने वाली 100 से ज्यादा फोटो लोड की गई हैं। इनमें 1965 की जंग की और कारगिल वॉर की फोटो हैं, जिसमें भारतीय सेना को उसके जवानों की लाशें सौपते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स को दिखाया गया है। साथ ही तस्वीरों में 1947, 1948 का जिक्र करते हुए लिखा है, 'हम से पंगा लोगे तो तुम्हारा यही हाल होगा।' हैकर्स ने अपना नाम मोहम्मद बिलाल एंड काई H4X0r लिखा है।

Latest India News