देहरादून: पाकिस्तान से आया हिंदू तीर्थयात्रियों का एक दल विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर आज वापस ऋषिकेश रवाना हो गया।
वापसी के दौरान तीर्थयात्रियों के इस दल का चमोली के कर्णप्रयाग शहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया और पाक श्रद्धालुओं के इस भ्रमण से दोनों देशों के संबंधों में मधुरता आने की कामना की।
उपाध्याय ने बताया कि दिवगंत प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा दोनों देशों के संबंधों में मजबूती लाने के मकसद से वर्ष 1985-86 में श्रालुओं के एक-दूसरे के देशों में तीर्थयात्रा पर जाने की पहल की गयी थी।
पाकिस्तान से आये तीर्थयात्रियों के इस दल की अगुवाई कराची के उदयराज सदानी कर रहे हैं और इसमें कुल 138 सदस्य हैं।
Latest India News