SP सलविंदर सिंह से होगी पूछताछ
पठानकोट के एसपी सलविंदर सिंह से भी पूछताछ की जानी है जिनको आतंकियों ने गाड़ी समेत अगवा किया था इसके लिए एसपी सलविन्दर सिंह, उनका दोस्त राजेश वर्मा और कुक मदन गोपाल दिल्ली पहुच चुके हैं। तीनों से दिल्ली में JIT और NIA के अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ होगी।
इस बीच, पठानकोट हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़ी पूरी डीटेल NIA ने पाकिस्तानी जांच टीम को दे दी है। आतंकियों ने बॉर्डर के जिस रास्ते से घुसपैठ की थी, आतंकियों के पास से खाने के जो सामान, दवाईयां, दूध के पैकेट, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स के पैकेट मिले थे वो भी सबूत के तौर पर दिखाए गए हैं।
Latest India News