1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंपोर आतंकी हमला: दूसरे दिन भी जारी है गोलीबारी, दो जवान जख्मी

पंपोर आतंकी हमला: दूसरे दिन भी जारी है गोलीबारी, दो जवान जख्मी

श्रीनगर: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों के साथ आज लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है।

Pampore Terror Attack- India TV Hindi
Image Source : PTI Pampore Terror Attack

श्रीनगर: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों के साथ आज लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि उद्यमिता विकास संस्थान :ईडीआई: के नजदीक का इलाका खाली करवा लिया गया है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी हैं।

एक अधिकारी ने बताया, आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों ने आज सुबह से हमले तेज कर दिए हैं। तीन से चार आतंकी कल तड़के ईडीआई परिसर में घुस गए थे और इनमें से एक इमारत में उन्होंने पोजीशन ले ली थी। ऐसी आशंका है कि ये आतंकी परिसर में नदी किनारे से घुसे हो सकते हैं लेकिन इसकी पुष्टि अभियान खत्म होने के बाद ही हो सकेगी। परिसर में घुसने के बाद आतंकियों ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का ध्यान आकर्षित करने के लिए होटल के कमरे में कुछ गद्दों में आग लग दी। इमारत से धुंआ निकलने के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस और बल यहां पहुंच भी गए। अधिकारी ने बताया की शुरूआती गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि आतंकियों का सफाया करने के लिए कल सेना ने मोर्टार से गोले दागे थे, हल्की मशीन गनों और अन्य छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था लेकिन इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है। आतंकियों ने बीते फरवरी माह में भी इमारत को निशाना बनाया था। तब 48 घंटो तक चली मुठभेड़ में सेना के दो युवा अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान और संस्थान में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

Latest India News