A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: पैसे देती लेडी और घूस लेता दारोगा, मोबाइल के कैमरे से ASI का स्टिंग

Video: पैसे देती लेडी और घूस लेता दारोगा, मोबाइल के कैमरे से ASI का स्टिंग

पानीपत: पुलिसवालों से तंग पानीपत के एक परिवार को जब कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो सच्चाई सामने लाने के लिए परिवार ने पुलिसवाले का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। पानीपत के एसपी ने फुटेज देखने

police- India TV Hindi
police

पानीपत: पुलिसवालों से तंग पानीपत के एक परिवार को जब कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो सच्चाई सामने लाने के लिए परिवार ने पुलिसवाले का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। पानीपत के एसपी ने फुटेज देखने के बाद पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दे दिए।

स्टिंग ऑपरेशन से खुली पानीपत पुलिस की पोल

एक पुलिसवाला कमरे में मौजूद है। घर के लोग पुलिसवाले के सामने खड़े हैं और पुलिसवाला दोनों को कुछ समझाने की कोशिश कर रहा है। तभी एक महिला की एंट्री होती है। पुलिसवाला उसे आंटी आंटी कह रहा है और महिला कह रही है कि किसी तरह उसकी मदद की जाए बातों के बीच ही महिला पुलिसवाले की तरफ नोटों की एक गड्डी बढ़ाती है पुलिसवाला नोटों की गड्डी को हाथ से पकड़ लेता है और जेब में रख लेता है। पुलिसवालों की सच्चाई सामने लाने के लिए इस परिवार ने ये स्टिंग ऑपरेशन किया है।

कौन है ये पुलिसवाला?

इस ASI का नाम बृजपाल राणा है। स्टिंग ऑपरेशन की तस्वीरें पानीपत के तहसील कैंप चौकी इलाके की है जबकि एएसआई बृजपाल का इस इलाके से 10 दिन पहले ही तबादला हो चुका है। घुस लेनेवाले दिन से पहले ही दारोगा बृजपाल की तैनाती सेक्टर 29 में हो चुकी थी लेकिन एक परिवार से डरा धमकाकर पैसे वसूलने के लिए बृजपाल इस घर में बकायदा वर्दी पहनकर आया था।

15 हजार की रकम लेने के बाद जब पुलिसवालों ने फिर परिवार को धमकाया तो पैसे लेने के इस स्टिंग को वायरल कर दिया और तस्वीरें पानीपत के एसपी साहब तक भी पहुंची। एसपी ने फौरन इस पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News