1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जुड़वा बच्चियों के माता-पिता ने सरकार से मदद मांगी

जुड़वा बच्चियों के माता-पिता ने सरकार से मदद मांगी

हैदराबाद: वीणा और वाणी नाम की जुड़वा और आपस में जुड़ी हुईं बच्चियों के माता पिता ने दोनों को अलग करने के लिए ऑपरेशन कराने की खातिर मंगलवार को तेलंगाना सरकार से मदद मांगी।

hydrabad- India TV Hindi
hydrabad

हैदराबाद: वीणा और वाणी नाम की जुड़वा और आपस में जुड़ी हुईं बच्चियों के माता पिता ने दोनों को अलग करने के लिए ऑपरेशन कराने की खातिर मंगलवार को  तेलंगाना सरकार से मदद मांगी। हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि ऑपरेशन जोखिम भरा हो सकता है। बच्चों के अभिभावक एम मुरली और नागलक्ष्मी ने शहर में स्थित सरकार संचालित नीलोफर अस्पताल के अधीक्षक को एक पत्र लिखकर कहा, चूंकि भगवान ने उन्हें इस तरह पैदा किया है, हम सरकार :और साथ ही भगवान: से वीणा और वाणी को अलग करने के लिए लंदन, ऑस्ट्रेलिया या अमेरिका में ऑपरेशन कराने और फिर उन्हें हमंे लौटाने की प्रार्थना करते हैं।

2003 में जन्मीं वीणा और वाणी के सिर जन्म से ही आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों तब से अस्पताल में हीं हैं जहां चिकित्साकर्मी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
मुरली और नागलक्ष्मी ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे कहा था कि बच्चियां 12 साल की उम्र के बाद अस्पताल में नहीं रह सकतीं। दोनों ने कहा कि वे गरीब हैं और दिहाड़ी मजूदर हैं, इसलिए वे बच्चियों की देखभाल नहीं कर सकते। तेलंगाना के वारंगल जिले के रहने वाले मुरली और नगालक्ष्मी की दो और बेटियां हैं। वीणा और वाणी की सर्जरी पर करीब दस करोड़ रपए का खर्च आने का अनुमान है।

Latest India News