1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत: रक्षा मंत्री

पठानकोट हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत: रक्षा मंत्री

पठानकोट: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बारे में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पर्याप्त संकेत मिले हैं। रक्षा

Parikar says evidence of pak hand in Pathankot attack- India TV Hindi
Parikar says evidence of pak hand in Pathankot attack

पठानकोट: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बारे में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पर्याप्त संकेत मिले हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन में शहीद जवानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मदद दी जाएगी औऱ शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

आतंकियों के खिलाफ 28 घंटे तक चला एनकाउंटर

रक्षा मंत्री ने कहा कि एनकाउंटर 28 घंटे तक चला और उसमें छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। उसके बाद से ही पठानकोट वायुसेना स्टेशन में कांबिंग ऑपरेशन चल रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनकाउंटर में इस बात का ध्यान रखा गया कि भारत को कम से कम जान-माल का नुकसान हो, क्योंकि कैंपस में करीब 3000 परिवार रहते हैं, जिनकी सुरक्षा को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी था।

आतंकियों के पास मिला मेड इन पाकिस्तान सामान

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकियों के पास मेड इन पाकिस्तान सामान मिला है। आतंकी 40-50 किलो गोलियां लेकर आए थे। पर्रिकर ने सुरक्षा बलों की तारीफ की कि उन्होंने आतंकवादियों को 250 मीटर के दायरे में घेरकर रखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह बहुत कठिन ऑपरेशन था। आतंकी जिस बिल्डिंग में छुपे थे, उसके अलावा किसी अन्य इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा है। दो आतंकियों के शव बुरी तरह जले हुए थे। शवों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

कॉम्बिंग ऑपरेशन कल तक रहेगा जारी

रक्षा मंत्री ने कहा कि वायु सेना स्टेशन में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, क्योंकि वहां पर मौजूद विस्फोटकों को चिह्नित करके उन्हें नष्ट करना है। हम पहले ही एक कीमती जीवन गंवा चुके हैं और क्षति न हो, यह ध्यान दिया जा रहा है। ऑपरेशन कल तक जारी रह सकता है।

Latest India News