1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंशिक बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

clouds in delhi- India TV Hindi
clouds in delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंशिक बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "दोपहर या शाम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। "

आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को 16.3एमएम बारिश दर्ज हुई। लेकिन दिल्ली वालों को उमस से राहत नहीं मिली।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 3,000 मीटर रही।आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest India News