1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: मरना चाहती थी वो, राहगीरों ने उसे नहीं मरने दिया

Video: मरना चाहती थी वो, राहगीरों ने उसे नहीं मरने दिया

टना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जब एक अधेड़ उम्र की महिला मुंबई के विक्रोली स्टेशन पर रेल पटरी पर पैदल जाते हुए दिखाई दी। पहले तो लोगों ने सोचा की वो एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पटरियों से जा रही है। लेकिन...

mumbai sucide- India TV Hindi
mumbai sucide

मुंबई: घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जब एक अधेड़ उम्र की महिला  मुंबई के विक्रोली स्टेशन पर रेल पटरी पर पैदल जाते हुए दिखाई दी। पहले तो लोगों ने सोचा की वो एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पटरियों से जा रही है। लेकिन जब लोगों ने महिला को प्लेटफॉर्म की जगह सामने से आती ट्रेन के करीब जाते देखा, तो अफरा तफरी मच गई।

लोगों ने पहले हाथ हिलाकर महिला को पटरी से हटने का इशारा किया, लेकिन जब महिला पटरी से नहीं हटी तो दो नौजवान अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाने के लिए रेल पटरी पर कूद गए और महिला को रेलवे ट्रैक से खींचकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले आए।

ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, ट्रेन के ड्राइवर ने भी हालात को देखते हुए पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इस तरह महिला की जान बचाई जा सकी।

देखें वीडियो-

Latest India News