1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कोरोनिल' है पतंजलि की कोरोना वायरस दवा का नाम, पहले चरण का ट्रायल पूरा

'कोरोनिल' है पतंजलि की कोरोना वायरस दवा का नाम, पहले चरण का ट्रायल पूरा

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोनिल दवा से अभी तक सैकड़ों लोग ठीक हो गए है। पतंजलि ने अक्तूबर 2019 से ही कोरोना वायरस के इलाज के लिए रिसर्च शुरू कर दी थी और अब पतंजलि ने इसकी दवाई बनाकर तैयार कर दी है।

Yoga Guru Baba Ramdev- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE Yoga Guru Baba Ramdev

नई दिल्ली/हरिद्वार: पतंजलि ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाई बना ली है। इस दवाई का नाम 'कोरोनिल' है। इसके क्लीनिकल ट्रायल का पहले चरण पूरा हो गया है। यह जानकारी इंडिया टीवी के साथ योग गुरू बाबा रामदेव के खास कार्यक्रम में दी गई।

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोनिल दवा से अभी तक सैकड़ों लोग ठीक हो गए है। पतंजलि ने अक्तूबर 2019 से ही कोरोना वायरस के इलाज के लिए रिसर्च शुरू कर दी थी और अब पतंजलि ने इसकी दवाई बनाकर तैयार कर दी है।

सलाह दी गई है कि कोरोना के मरीजों को 'कोरोनिल' के साथ ही श्वासारि वटी भी दें। इसकी एक-एक गोली सुबह शाम देने से फायदा होगा। इसके अलावा स्वामी रामदेव ने एक काढ़े के बारे में बताया, जो कोरोना से इलाज में फायदा देगा।

स्वामी रामदेव ने बताया कि गिलोय, अदरक, कच्ची हल्दी, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, मुलेठी, अश्वगंधा, शतावर, दालचीनी, आंवला, नीम, इन सभी को कूटना है और इस काढ़े को घर में बनाकर पी सकते हैं।

इससे पहले कल पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा था कि कोरोना संकट आने के बाद हमने वैज्ञानिकों की पूरी टीम को इसकी दवा खोजने के काम पर लगाया। पहले हमने वे अवयव तलाशे जिनसे कोरोना का इलाज किया जा सकता है। इसके बाद हमने कई पॉजिटिव मरीजों पर क्लिनिकल केस ​स्टडी की। यहां हमें 100 प्रतिशत सफलता मिली है।

Latest India News