1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटेल समाज आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

पटेल समाज आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

जयपुर: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गुजरात में पटेल समाज आन्दोलन के कारण पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के बीच नौ यात्री गाडि़यों को रद्द कर दिया और 12 यात्री ट्रेनों के मार्ग में

गाड़ी संख्या 16507, भगत की कोठी-बेंगलुरू एक्सप्रेस, को कल अहमदाबाद से बेंगलुरू के लिए संचालित की जा रही है। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-अहमदाबाद के मध्य रद्द कर दी गई है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस जो आज बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम -नागदा-सवाईमाधोपुर-जयपुर होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस जो आज दिल्ली से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चन्देरिया-रतलाम-वडोदरा- अहमदाबाद होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19032, हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस, जो आज हरिद्वार से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चन्देरिया-रतलाम-वडोदरा- अहमदाबाद होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, जो आज सुल्तानपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चन्देरिया-रतलाम-वडोदरा- अहमदाबाद होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14708, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस, जो आज बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चन्देरिया- अजमेर-मारवाड जं0 होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर, जो आज बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चन्देरिया-अजमेर-मारवाड जं0 होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12490, दादर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज दादर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चन्देरिया- अजमेर-मारवाड जं0 होकर संचालित की जा रही है।

गाड़ी संख्या 17037, सिकंदराबाद-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 25 अगस्त को सिकंदराबाद से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चन्देरिया- अजमेर-मारवाड जं0 होकर संचालित की जा रही है।

Latest India News