1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटेल आरक्षण हिंसा: सूरत में युवक ने की आत्महत्या

पटेल आरक्षण हिंसा: सूरत में युवक ने की आत्महत्या

सूरत: गुजरात के सूरत में पटेल आरक्षण आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल 27 वर्षीय एक पटेल युवक ने कथित तौर पर मेहसाणा में पटेल आरक्षण नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बारे में सुनकर

surat- India TV Hindi
Image Source : PTI surat

सूरत: गुजरात के सूरत में पटेल आरक्षण आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल 27 वर्षीय एक पटेल युवक ने कथित तौर पर मेहसाणा में पटेल आरक्षण नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बारे में सुनकर सदमे से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) नेताओं ने यह दावा किया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की।

सूरत पीएएएस संयोजक निखिल सावनी ने बताया कि भाविन खूंट (27) शहर में पीएएएस आंदोलन से जुड़ा हुआ था। उसने पूना गाम क्षेत्र स्थित अपने आवास पर कल शाम जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। सावनी के अनुसार खूंट मेहसाणा में पुलिस और पटेल आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बारे में जानकारी होने के बाद से गहरे सदमे में था। मेहसाणा में पटेल समुदाय के लोग जेल भरो आंदोलन के लिए एकत्रित हुए थे।

उन्होंने कहा, सावनी को वराछा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने मध्यरात्रि में दम तोड़ दिया। खूंट अमरेली जिले के बाबरा तालुका का रहने वाला था और कई वर्षों से सूरत में बस गया था। वह वस्त्र विपणन में कार्यरत था। सावनी ने कहा कि खूंट का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया गया।

पूना गाम पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पूना गाम के पुलिस निरीक्षक विनोद पटेल के अनुसार यह जांच का विषय है कि खूंट ने आत्महत्या क्यों की।

Latest India News