1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट एयरबेस में छठा आतंकी भी मारा गया

पठानकोट एयरबेस में छठा आतंकी भी मारा गया

प्रेस कांफ्रेंस में एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, 'छिपे हुए 2 आतंकियों की तलाश जारी है और अब तक 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। एनकाउंटर अपने आखिरी चरण में है।

nsg and airforce press conference- India TV Hindi
nsg and airforce press conference

नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में भारतीय सुरक्षाबलों ने छठे आतंकवादी को भी मार गिराया है। मारे गए पांच आतंकवादियों के शव मिल चुके हैं, छठे के शव की तलाश जारी है।​

इससे पहले आज NSG, एयरफोर्स और आर्मी की ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस हुई। प्रेस कांफ्रेंस में एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, 'छिपे हुए 2 आतंकियों की तलाश जारी है और अब तक 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। एनकाउंटर अपने आखिरी चरण में है पर एनकाउंटर खत्म होने में वक्त लगेगा। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर सही दिशा में जा रहा है।'

एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि, आतंकवादी पूरी तैयारी के साथ आए थे। साथ ही सभी आतंकी भारी हथियारों से लैस हैं। उनका पहला मुकाबला गरुड़ कमांडो से हुआ था।

आतंकी हमले में NIA ने शुरूआती जांच रिपोर्ट में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। NIA ने कहा कि, पठानकोट में आतंकी हमला पुलिस की लीपरवाही थी। SP के आगाह करने के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले का आज तीसरा दिन है। सेना और आंतकियों के बीच 50 घंटे से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की दो मंजिला बिल्डिंग में आतंकी छिपे हैं। बिल्डिंग को चारों ओर से सेना ने घेरे हुआ है।

पठानकोट हमले में अब तक 4 आतंकी ढेर हो चुके हैं। आतंकियों से मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जब्कि 20 जवान घायल हुए। 7 शहीदों में 5 DSC के जवान, 1 GARUD और एक NSG कमांडो शामिल हैं।

Latest India News