1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी-नवाज की मुलाकात के 7 दिन बाद हुआ हमला,पाक से आए आतंकी

मोदी-नवाज की मुलाकात के 7 दिन बाद हुआ हमला,पाक से आए आतंकी

नई दिल्ली: पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह 3 बजे 5 आतंकियों ने हमला कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले एनकाउंटर में आत्मघाती हमले के 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया, जबकि

pathankot terrorist attack

 24 जून 2013 : श्रीनगर में आतंकी हमला,8 जवान शहीद

- 27 नवम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊधमपुर और पुंछ में चुनाव प्रचार से एक दिन पूर्व जम्मू के अॢनया सैक्टर में शस्त्रास्त्र से लैस फिदायनी हमले में 3 सैनिक और 3 सिविलियन शहीद हो गए थे।

- 8 दिसम्बर 2014 को नरेंद्र मोदी के श्रीनगर और अनंतनाग दौरे से तीन दिन पहले पाक समर्थित घुसपैठियों ने 5 दिसम्बर को 4 स्थानों पर भारतीय सेना को अपना निशाना बनाया। पहले हमले की शुरूआत सुबह 5.30 बजे उड़ी सैक्टर में लाइन आफ कंट्रोल के निकट मुहुर स्थित भारतीय सेना के कैम्प पर हमले से हुई जिसमें 11 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा अन्य 3 ठिकानों सौरा, शोपियां तथा पुलवामा में भी हमले किए गए।

- 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के समारोह के अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा पड़ोसी देश से सद्भावना स्वरूप नवाज को आमंत्रित करने पर भी पाकिस्तान में काफी बवाल मचा था।

नवाज के दावे और वादे भारत में ही छूट
पाक सेनाध्यक्ष और ISI प्रमुख के अलावा उग्रवादी सरगनाओं हाफिज सईद आदि के विरोध के बावजूद नवाज ने इस समारोह में भाग लिया और एक साक्षात्कार में कहा कि, ‘‘आतंकवादियों के हाथों हमने हजारों मूल्यवान प्राण गंवाए हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को भारी क्षति पहुंची है। अत: इस क्षेत्र में आतंकवाद समाप्त करने के लिए हमसे अधिक गंभीर कौन हो सकता है!’’ लेकिन नवाज के दावे और वादे भारत में ही छूट गए और पहले की भांति ही पाक समर्थक आतंकवादियों तथा पाक सेना द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां और युद्ध विराम के उल्लंघन जारी हैं। वर्ष 2013 की तुलना में अभी तक इसमें 57 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई है। इस वर्ष 25 नवम्बर तक पाक ने 545 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

Latest India News