नयी दिल्ली: आतंकवादियों ने पठानकोट में वायुसेना के स्टेसन पर हमला करने के पहले गुरदासपुर से चार बार पाकिस्तान फ़ोन किया था। सुरक्षा एजेंसियां कॉल की जांच में जुटी हैं।
शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकियों ने हमले से पहले देर रात पाकिस्तान फोन किया था। जांच में पता चला है कि,आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर से रात 12:30 बजे से 1:45 के बीच में 4 बार पाकिस्तान फोन किया था।
जैश-ए-मुहम्मद के हाथ होने का शक़
पाकिस्तान से आए 5 आतंकवादियों ने पंजाब में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार सुबह 3 बजे हमला किया। हमले के बाद करीब 5 घंटे तक चले एनकाउंटर में 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया जबकि एक आतंकी को घायल कर दिया। मुठभेड़ में एयरफोर्स के 2 जवान शहीद हो गए और 6 अन्य घायल हुए हैं।
हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकी पाकिस्तान के बहावलपुर से आए थे और वे भारतीय सीमा से लगे एक नाले के रास्ते पंजाब में घुसे थे।
नाले के रास्ते पंजाब में घुसे, हमले के लिये इनोवा कार का इस्तेमाल किया
ख़बरों के मुताबिक़ आतंकियों ने हमले के लिये इनोवा कार का इस्तेमाल किया था जो उन्होंने गुरदासपुर से ड्राइवर को मारने के बाद चुराई थी।
पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आत्मघाती हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा की समीक्षा के लिये बैठक बुलाई गई है जिसमें IB, RAWऔर NSA अधिकारी मौजूद हैं। NSA अजीत डोवाल एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे।
Latest India News