1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना सिटी SP ने साइकिल पर सवार हो भीड़ को खदेड़ा, जानिए क्‍या है पूरा मामला

पटना सिटी SP ने साइकिल पर सवार हो भीड़ को खदेड़ा, जानिए क्‍या है पूरा मामला

पटना: पटना के सेंट्रल स्कूल की छात्रा से रेप मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने एन एच-30 जाम कर दिया और आगजनी की। जब पुलिस पहुंची तो लोगों

जब पटना सिटी SP ने...- India TV Hindi
जब पटना सिटी SP ने साइकिल पर सवार हो भीड़ को खदेड़ा

पटना: पटना के सेंट्रल स्कूल की छात्रा से रेप मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने एन एच-30 जाम कर दिया और आगजनी की। जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पटना सिटी की एसपी सायली धूरत ने लेडी सिंघम की तरह साइकिल पर सवार होकर भीड़ को खदेड़ दिया।

पटना बाय पास थाना इलाके में लोग रेप मामले के आरोपी स्कूल के डाइरेक्टर को फांसी दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने बवाल किया। करीब 3 बजे सिटी एसपी सायली धूरत सबला राम पहुंची। सायली ने पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। उसी दौरान उनको सड़क किनारे एक साइकिल खड़ी मिली तो उन्होंने उसी पर सवार होकर भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।

उन्होंने घर में घुस-घुस कर हंगामा करने वालों को गिरफ्तार भी किया। इस दौरान एसपी ने पीड़िता की मां को भी नहीं बख्शा और उसे भी जबरन घर से खींचकर बाहर निकाला।

क्या थी वारदात?

पटना के सेंट्रल स्कूल के डाइरेक्टर ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों के जूते और मोजें खुलवाकर पैर के नाखून देखे। इसके बाद मॉनीटर को बुलाकर कहा कि क्लास में जो छात्र ज्यादा बदमाश है, उसका नाम लिखकर दो। उसमें पीड़िता का नाम भी था।

पीड़िता को डाइरेक्टर के कक्ष में बुलाया गया। उससे पूरे परिवार की जानकारी ली। इसके बाद रेप किया। पीड़िता का कहना है कि डाइरेक्टर ने उसे हथियार दिखा कर डराया था। स्कूल से निकलने से पहले उसने एक शिक्षिका को मामले की जानकारी दी।  

Latest India News