1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस MLA ने लड़की और ड्राइवर संग किया सरेंडर, बोले- प्यार गुनाह नहीं

कांग्रेस MLA ने लड़की और ड्राइवर संग किया सरेंडर, बोले- प्यार गुनाह नहीं

पटना: बिहार के विधायक सिद्धार्थ कुमार सिंह पर लगे किडनैपिंग के आरोप के केस में आज एक नया मोड़ आ गया। गायब हुई लड़की निधि आज एसएसपी के सामने पेश हो गई। इसी के साथ

siddharth kumar- India TV Hindi
siddharth kumar

पटना: बिहार के विधायक सिद्धार्थ कुमार सिंह पर लगे किडनैपिंग के आरोप के केस में आज  एक नया मोड़ आ गया। गायब हुई लड़की निधि आज एसएसपी के सामने पेश हो गई। इसी के साथ 20 घंटे का ड्रामा खत्म हो गया।

विधायक, लड़की और 'अपहरण' का सच

घर से भागी निधि ने विधायक के ड्राइवर से शादी कर ली है। शुक्रवार को वह शादी के पेपर लिए पति पंकज कुमार के साथ एसएसपी मनु महाराज के घर पहुंची। निधि ने बताया कि उसका दो साल से पंकज से अफेयर था। घर वाले शादी कराने को तैयार नहीं थे, इसलिए भाग गई थी।

20 घंटे के ड्रामे का एंड

निधि कल अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद निधि के पिता ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया। आरोप लगते ही विधायक जी गायब हो गए और पुलिस तलाश करने लगी। MLA की परेशानी बढ़ती देख निधि और ड्राइवर पंकज आज एसएसपी पटना के सामने हाजिर हो गए।

मंदिर में की शादी

निधि ने दावा किया कि वो अपनी मर्जी से गई थी। मंदिर में पंकज से शादी की और इस मामले से विधायक का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस के सामने पेश हुए सिद्धार्थ ने भी खुद को पाक-साफ बताया। सिद्धार्थ का दावा है कि निधि से शादी करने वाला पंकज उनका ड्राइवर है और इसके अलावा इस केस के बारे में वो कुछ नहीं जानते।

विधायक से जब पूछा गया कि केस से कोई लेना देना नहीं था तो वो कल से अंडर ग्राउंड क्यों थे इस बर उन्होंने जवाब दिया कि केस दर्ज होने पर मैं डर गया था लेकिन इस मामले में दो पेंच अब भी है। पहला ये कि विधायक ने पंकज को अपना ड्राइवर बताया। जबकि विधायक के पिता ने कहा कि पंकज उनका ड्राइवर है ही नहीं। दूसरा पेंच ये कि पंकद ने खुद कबूल किया कि वो पहले से ही शादी शुदा है।

निधि ने पिता पर लगाई आरोपों की झड़ी

एसएसपी के सामने पेश होकर निधि ने अपने पिता पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी। निधि ने दावा किया कि उसके पिता MLA को फंसाना चाहते थे इसीलिए केस दर्ज कराया। फिलहाल पटना पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस केस में विधायक की क्या भूमिका थी और किडनैपिंग, शादी और सरेंडर की इस मिस्ट्री का सच क्या है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News