1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रीडम 251: लोगों में गुस्सा, नहीं खरीद पा रहे दुनिया का सबसे सस्ता फोन

फ्रीडम 251: लोगों में गुस्सा, नहीं खरीद पा रहे दुनिया का सबसे सस्ता फोन

लॉन्चिंग के बाद दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की बुकिंग के समय ग्राहकों को जोर का झटका लगा। साइट क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया गया।

smartphone- India TV Hindi
smartphone

नई दिल्ली: लॉन्चिंग के बाद दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की बुकिंग के समय ग्राहकों को जोर का झटका लगा। साइट क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया गया। फ्रीडम 251 की साइट क्रैश होने के बाद सोशल साइट ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। फ्रीडम 251 वेबसाइट खुलने के समय सुबह 6 बजे से ही क्रैश हो गई। इसके फोन की बुकिंग में असफल रहे लोगों का गुस्सा सोशल साइट पर कुछ यूं निकला।

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''सुबह 6 बजे ही फ्रीडम 251 की साइट क्रैश..शानदार शुरुआत।''

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''पेमेंट पेज काम नहीं कर रहा है। कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प दें। यकीन करें हम भारतीयों के पास 251 रुपए हैं।''

Thanks #Freedom251 , Now I will be able to tell My Grandchildren, that Your Grandfather Worked Hard to Get Freedom..

— PIYUSH (@Iam_PRS) February 18, 2016

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''आईआरसीटीसी की साइट पर तत्काल टिकट बुक कराना इससे कहीं आसान है।''

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''कोई ये तो बताओ कि साइट क्रैश है या सारे फोन बिक गए हैं ताकि हम अपना समय बर्बाद करना बंद करें।''

5.50 - Alarm
5.55 - Website Crashed
6.00- Still Waiting
6.05 - Shut down the Laptop
6.10 - Slept@RingingB #Freedom251

— Bharath Kumar (@BharathKumar840) February 18, 2016

एक यूजर ने ने कहा, ''कंपनी ने ये तो बताया कि सेल सुबह 6 बजे लगेगी, लेकिन शायद साल 2020 बताना भूल गई।''

Thanks to #Freedom251, at least Indians are waking up so early in the morning.

— Alekhya Das (@iAlekhyaDas) February 18, 2016

Legends:

Sachin scored 100 Centuries

AB Scored 31 Balls Century

Bradman averaged 99.94

Those who ordered mobile today#Freedom251

— Broken Cricket (@BrokenCricket) February 18, 2016

Latest India News