Photos: रविवार को जब ठीक 5 बजे, बज उठे शंख, गूंजी थालियों की आवाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जहां लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया, वहीं देश के कोने-कोने में लोगों ने ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार जताया।

दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह समेत भाजपा के कई मंत्रियों और सांसदों ने दिल्ली में अपने अपने घरों में थाली शंखनाद और ताली बजाकर कोरोना से लड़ रहे लोगों के प्रति आभार जताया।