1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सियाचिन में जीवित बचे सैनिक के लिए मुंबई के डब्बावालों ने मांगी दुआ

सियाचिन में जीवित बचे सैनिक के लिए मुंबई के डब्बावालों ने मांगी दुआ

मुंबई: सियाचिन हिमनद में बर्फ की मोटी परत के नीचे दबने के बावजूद जीवित बचे सैनिक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के लिए मुंबई के डब्बावालों ने आज दुआ मांगी। परेल में यहां इस मौके पर डब्बावालों ने

hanmanthappa- India TV Hindi
hanmanthappa

मुंबई: सियाचिन हिमनद में बर्फ की मोटी परत के नीचे दबने के बावजूद जीवित बचे सैनिक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के लिए मुंबई के डब्बावालों ने आज दुआ मांगी। परेल में यहां इस मौके पर डब्बावालों ने बैनर लिया हुआ था जिसपर लिखा था- हे प्रभु, हनुमनथप्पा को लंबी उम्र दें।

एक डब्बावाला ने कहा, ‘हमने उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी है। बर्फ के नीचे दबे होने के बावजूद उन्होंने जो साहस और आत्मबल दिखाया है उससे हम अचंभित है।’ उन्होंने कहा कि वह एक बहुत जीजीविषा वाले सैनिक हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सैनिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र लांसनायक हनुमनथप्पा के जोश और बहादुरी को सलाम करता है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।’

गौरतलब है कि पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 19,600 फुट की उंचाई पर स्थित चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद मूल रूप से कर्नाटक के निवासी थप्पा छह दिन तक 25 फुट मोटी बर्फ के नीचे दबे रहे। सोमवार को उन्हें जीवित पाया गया। वहां पर तापमान शून्य से 45 डिग्री नीचे था।

चौकी पर तैनात एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और मद्रास रेजिमेंट के सैनिकों सहित कुल 9 सैनिकों की मौत हो गई है।

Latest India News