1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महंगाई का झटका, पेट्रोल 3.38 रुपये और डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा

महंगाई का झटका, पेट्रोल 3.38 रुपये और डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा

नई दिल्ली: आम जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल की कीमत में बुधवार को 3 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर की

petrol diesel- India TV Hindi
petrol diesel

नई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम आज 3.38 रुपये प्रति लीटर बढा दिए जबकि डीजल 2.67 रपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की। इस तरह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में दो महीने की गिरावट का क्रम थम गया है।

देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि नयी दरें बुधवार मध्यरात्रि से लागू होंगी। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम मौजूदा 60.09 रपये से बढ़कर 63.47 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह दिल्ली में डीजल के दाम 50.27 रपये से बढ़कर 52.94 रुपये होंगे।

कंपनियों का कहना है कि बीते पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में 13 प्रतिशत की बढोतरी के कारण इधन कीमत में यह वृद्धि जरूरी थी। इसेस पहले दो महीने में इनके दाम चार बार घटाए गए थे। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम कुल मिलाकर 5.56 रुपये व डीजल का दाम 4.92 रपये प्रति लीटर कम हुआ था।

आईओसी के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मौजूदा स्तर को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम बढाने वांछित हैं। आईओसी के साथ साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम हर महीने की पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल व डीजल के दाम में संशोधन करती है।

Latest India News