1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीजल 1.26 रुपये/लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल के दाम 83 पैसे/लीटर बढ़े

डीजल 1.26 रुपये/लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल के दाम 83 पैसे/लीटर बढ़े

पेट्रोल के दाम में सोमवार को 83 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दामों में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

petrol price- India TV Hindi
petrol price

नई दिल्‍ली: पेट्रोल के दाम में सोमवार को 83 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दामों में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस महीने यह दूसरी बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम मध्यरात्रि से 63.02 रुपये प्रति लीटर होगा जबकि एक लीटर डीजल का दाम 51.67 रुपये होगा।

एक मई को हुई बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम में 1.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 2.94 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 1 और 15 तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। यह समीक्षा कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट से प्रभावित होती है।

Latest India News