1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े

पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े

नई दिल्ली: खुशखबरी, पेट्रोल सस्‍ता हो गया है, लेकिन दूसरी ओर डीजल महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के रिटेल सेलिंग प्राइस में 32 पैसे प्रति लीटर की

petrol diesel- India TV Hindi
petrol diesel

नई दिल्ली: खुशखबरी, पेट्रोल सस्‍ता हो गया है, लेकिन दूसरी ओर डीजल महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के रिटेल सेलिंग प्राइस में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 28 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की है। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे से लागू होंगी। अलग-अलग राज्‍यों में वैट और स्‍थानीय टैक्‍स की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भिन्‍नता होती है।

इस बदलाव के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 59.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की प्रति लीटर कीमत 44.96 रुपए होगी। इस बार तेल कंपनियों ने दो दिन देरी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों की घोषणा की है। वैसे प्रत्‍येक 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने बयान में कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पेट्रोल और डीजल की वर्तमान कीमत और रुपया-डॉलर एक्‍सचेंज रेट के आधार पर कीमतों में कमी आई और इसी के परिणामस्‍वरूप उपभोक्‍ताओं तक इसका फायदा पहुंचाया गया है। कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमतों की चाल और रुपया-डॉलर के एक्‍सचेंज रेट पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह के बदलाव का असर भविष्‍य में ईंधन की कीमतों पर दिखाई देगा। तेल कंपनियां अब अगली समीक्षा 29 फरवरी को करेंगी।

Latest India News