नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम आज 63 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। वहीं डीजल कीमतों में 1.06 रुपये लीटर की कटौती हुई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुये यह ईंधन मूल्यों में इस महीने की तीसरी कटौती है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 59.35 रुपये लीटर रह जाएगा। अभी यह 59.98 रपये लीटर है। इसी तरह डीजल का दाम 46.09 रुपये से घटकर 45.03 रपये प्रति लीटर पर आ जाएगा।
इससे पहले 16 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 50 पैसे लीटर और डीजल के 46 पैसे लीटर घटाए गए थे। वहीं एक दिसंबर को पेट्रोल कीमतों में 58 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
Latest India News