1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपए प्रति लीटर सस्ता, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपए प्रति लीटर सस्ता, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल के

petrol diesel- India TV Hindi
petrol diesel

नई दिल्‍ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। दिल्‍ली में गैर ब्रांडेड पेट्रोल का नया दाम 61.13 रुपए और डीजल का नया दाम 48.01 रुपए प्रति लीटर होगा।

इससे पहले तेल कंपनियों ने पांच अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी वृद्धि की थी। पेट्रोल के दामों में 2.91 रुपए, जबकि डीजल के दाम में 98 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 16 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल 3.07 रुपए जबकि डीजल 1.90 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था। जबकि 1 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तब पेट्रोल में 3.02 रुपए और डीजल में 1.47 रुपए की गिरावट की गई थी।

आम बजट के दिन 29 फरवरी को पेट्रोल की कीमतों में 3.02 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी और डीजल के दाम 1.47 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। तब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 59.63 रुपए लीटर से घटकर 56.61 रुपये लीटर पर आ गया था। वहीं डीजल के दाम 44.96 रुपये से 46.43 रुपये लीटर हो गए थे। यह पेट्रोल मूल्य में सातवीं बार लगातार कटौती थी।

Latest India News