1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, 1.47 रुपए बढ़े डीजल के दाम

3 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, 1.47 रुपए बढ़े डीजल के दाम

देश का केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आज शाम पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए की कमी और डीजल के दाम में 1.47 रुपए का इजाफा कर दिया गया है।

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: देश का केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आज शाम पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए की कमी और डीजल के दाम में 1.47 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। जहां एक ओर इस फैसले ने आम आदमी को मुस्कुराने का मौका दे दिया है वहीं दूसरी तरफ माल भाड़ा बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। गौरतलब है कि बीते दो महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन हो चुका है।

आपको बता दें कि यह कटौती अचानक नहीं हुई है बल्कि इसके लिए सोमवार सुबह सार्वजनिक क्षेत्रों की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही यह फैसला लिया गया कि पेट्रोल की कीमतों को 3.02 रुपए प्रति लीटर कम और डीजल की कीमतों में 1.47 रुपए का इजाफा कर दिया जाए। 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले 17 फरवरी को ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 32 पैसे प्रति लीटर कम की थी, जबकि डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसी साल 31 जनवरी को पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे और डीजल में 3 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। अलग-अलग राज्‍यों में वैट और स्‍थानीय टैक्‍स की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तर होता है।

Latest India News