नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में आज प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई। आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत 64.05 रूपए प्रति लीटर हो जाएगी जबकि पहले यह 63.47 रूपए प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत अब प्रति लीटर 52.63 रूपए हो जाएगी, जो अब तक 52.94 रूपए प्रति लीटर थी।
इस महीने पेट्रोल की कीमतों में हुई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है जबकि डीजल की कीमतें पिछली बार बढ़ाई गई थीं, लेकिन इस बार घटाई गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के 3.38 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए जबकि डीजल 2.67 रपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की थी।
अंतरराष्ट्रीय रूझानों के मुताबिक नई कीमतें तय की गई हैं।
Latest India News