1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में सड़क दुर्घटना, एक परिवार के 9 लोग समेत 14 मरे

गुजरात में सड़क दुर्घटना, एक परिवार के 9 लोग समेत 14 मरे

अहमदाबाद के ढोलका-बगोदरा राजमार्ग पर देर शुक्रवार को एक पिक-अप वैन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन में सवार कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

pick up van and truck collide in road accident in ahmedabad...- India TV Hindi
pick up van and truck collide in road accident in ahmedabad 14 dead

अहमदाबाद: अहमदाबाद के ढोलका-बगोदरा राजमार्ग पर देर शुक्रवार को एक पिक-अप वैन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन में सवार कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पीड़ित राजकोट जिले के सोखदा गांव के पांच परिवारों के हैं। वे पंचमहल में स्थित पावगढ़ से लौट रहे थे, जब दुर्घटना घटी। मृतकों में से 9 एक ही परिवार के हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढोलका से विधायक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिन्ह चुडास्मा दुर्घटना के बाद तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

पावगढ़ मध्य गुजरात में स्थित एक लोकप्रिय पर्वतीय तीर्थ स्थल है।

Latest India News