प्रधानमंत्री मोदी के लिए नए प्रधान सचिव और प्रधान सलाहकार की नियुक्ति
प्रधानमंत्री मोदी के लिए नए प्रधान सचिव और प्रधान सलाहकार की नियुक्ति
IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 11, 2019 01:32 pm IST, Updated : Sep 11, 2019 01:32 pm IST
पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। पीके मिश्रा ने पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह ली है , नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में पद छोड़ा था।
Image Source : AGENCYPK Mishra
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नए प्रधान सचिव की नियुक्ति हो गई है, बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का पद संभाल लिया है। पीके मिश्रा के अलावा प्रधानमंत्री के लिए प्रधान सलाहकार की नियुक्ति भी हुई है, पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। पीके मिश्रा ने पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह ली है , नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में पद छोड़ा था।