1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्दी ही प्रतिबंधित होंगे प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज

जल्दी ही प्रतिबंधित होंगे प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली: देश में प्लास्टिक से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार एक  आदेश जारी करने वाली है। गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,

प्लास्टिक से बने...- India TV Hindi
प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज पर जल्द लगेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली: देश में प्लास्टिक से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार एक 
आदेश जारी करने वाली है।

गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम जल्दी ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों पर प्रतिबंध का आदेश जारी करेंगे। 
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बाद अक्सर प्लास्टिक से बने ध्वजों के सड़कों और गटरों पर पड़े पाए जाने की शिकायतें आती हैं। 

मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि वह प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने वाली एक समग्र नीति लेकर आए। 

केंद्र सरकार ने भी अदालत को सूचित किया था कि प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लंबित है। 

उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था, सरकार को एक समग्र नीति लेकर आना चाहिए। जनता में जागरूकता पैदा कीजिए। जिस तरह स्कूलों की किताबों में राष्ट्रगान और प्रतिग्या छापी जाती है, उसी तरह राष्ट्रीय ध्वजों के बारे में भी एक संदेश छापा जाना चाहिए। 

Latest India News