1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानसून से खुशगवार हुई दिल्ली, मुंबई में हाई टाइड का मजा ले रहे लोग

मानसून से खुशगवार हुई दिल्ली, मुंबई में हाई टाइड का मजा ले रहे लोग

शहर में मानसून के सक्रिय होने और आसमान में बादल घिरे रहने से दिल्ली वासियों के लिए रविवार सुबह मौसम सुहाना रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Weather
- India TV Hindi
Delhi Weather

दिल्ली: शहर में मानसून के सक्रिय होने और आसमान में बादल घिरे रहने से दिल्ली वासियों के लिए रविवार सुबह मौसम सुहाना रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समूचे शहर में दिन भर गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में आमतौर पर बादल घिरे रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की है, रिज और आयानगर निगरानी स्टेशनों ने क्रमश: एक मिमी और 4.2 मिमी बारिश दर्ज की। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा था।

मुंबई में हाई टाइड का नजारा:

Latest India News