कोलकाता: पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के मदारीहाट में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मां, माटी और मानुष वाले मनी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष की जगह मौत ने ले ली है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है और दूसरे चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना हैं।
क्या बोले पीएम मोदी:
- शारदा चिटफंड करने वालों को अगर दीदी बचाती हैं तो उन्हें घर भेजना चाहिए कि नहीं?
- आपने कहा कि ब्रिज (कोलकाता फ्लाईओवर) का कॉन्ट्रैक्ट लेफ्ट ने दिया...हम आपसे पूछना चाहते हैं...
- आपको भारत सरकार से क्या शिकायत है जरा हमको बतातीं, लेकिन नहीं, मोदी ने मीटिंग बुलाई है मैं नहीं जाऊंगी। बंगाल का नुकसान हो तो हो।
- इतना बड़ा ब्रिट गिर गया और वो कहते हैं कि ये एक्ट ऑफ गॉड है। इट इज एक्ट ऑफ फ्रॉड नॉट गॉड।
- मोदी जब से पीएम बने हैं, मीटिंग में बुलाते हैं तो मीटिंग का बहिष्कार करती हैं (पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री)।
- कोलकाता में एक ब्रिज गिर गया, वहां पहुंचते ही दीदी ने पहला काम किया-ये तो लेफ्ट वाले ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था।
- मैं आपको वादा करता हूं कि मैं गरीबों के कल्याण के काम को कभी रूकने नहीं दूंगा।
- ममता दी मोदी की मीटिंग में आने से तो कतराती हैं लेकिन जब भी दिल्ली में आती है सोनिया जी से जरूर मिलती हैं, ये नाता समझ नहीं आता। और बराबर एक दूसरे के पास खड़े रहकर के हंसती हुई फोटो भी निकलवाती हैं, जो लोग मिले हुए हैं वो आपका भला क्या करेंगे।
- चाहे दीदी हो या वाम ये दोनों आपका भविष्य सुरक्षित नही कर सकते हैं।
- पश्चिम बंगाल ने दोनों विकराल रूप रंग देख लिए हैं, दोनों के तौर तरीके देख लिए हैं।
- ये मां, माटी और मानुष कभी मौत सुनाई देता है तो कभी मनी का कारोबार सुनाई देता है।
- वे विकास पर बातें नहीं करते। लेफ्ट और दीदी दोनों पार्टियों पर बलात्कार, भ्रष्टाचार और हिंसा के मामले हैं।
- मां, माटी और मानुष की जगह मौत, मौत और मौत ने ले ली है।
- पिछले चुनाव में हम सुनते थे, मां, माटी और मानुष। अब क्या सुना 5 साल तक? एक ही बात सुनते रहे..मौत, मौत और मौत।
Latest India News