A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर कोविन्द को दी बधाई

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर कोविन्द को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर रामनाथ कोविन्द को आज बधाई दी। कोविन्द ने आज देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर रामनाथ कोविन्द को आज बधाई दी। कोविन्द ने आज देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति कोविंद का बहुत प्रेरणाप्रद संबोधन, जिसमें भारत की मजबूती, लोकतंत्र एवं विविधता के मूलभूत को समेटा गया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ''रामनाथजी कोविन्द को भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर बधाई।' कोविन्द को आज भारत के प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में शपथ दिलाई। 

Latest India News