1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुझे फूल मत बनने देना, मुझे कांटों के बीच रहना है: पीएम मोदी

मुझे फूल मत बनने देना, मुझे कांटों के बीच रहना है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मुझे फूल की तरह नाजुक मत बनने देना, मैं कांटों के बीच रहा हूं, मुझे कांटों के बीच रहना है।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मुझे फूल की तरह नाजुक मत बनने देना, मैं कांटों के बीच रहा हूं, मुझे कांटों के बीच रहना है। उन्होंने राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।मोदी ने कहा, मुझे फूलों जैसा नाजुक मत बनने देना। मैं कांटों के बीच रहा हूं मुझे कांटों के बीच रहना है। लेकिन जहां जरूरत है वहां फूल जैसी कोमलता के साथ दुखी के आंसू पोछने के काम ये जिंदगी आ जाए।

मोदी ने सिक्किम में तीन फूलों की प्रजातियों के नामकरण के मुद्दे पर यह टिप्पणी की। इन तीनों को सरदार पटेल के नाम पर सिम्बिडियम सरदार, दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर सिम्बिडियम दीन दयाल तथा नरेंद्र मोदी के नाम पर सिम्बिडियम नमो नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने उनसे दो पुष्प प्रजातियों के नाम रखने का आग्रह किया था और तीसरे का नाम उन्होंने खुद रखने का फैसला किया था।

मोदी आज असम में बजाएंगे चुनावी बिगुल

इस साल असम में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम के इस दौरे को चुनावी बिगुल के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट यानी बीपीएफ का साथ मिला है। 126 सीटों वाली विधानसभा में BPF के 12 और बीजेपी के 5 विधायक हैं। हाल के दिनों में असम में बीजेपी मज़बूत हुई है और इस बार चुनाव में पार्टी कोई कसर बाक़ी नहीं रखना चाहती। यही वजह है कि हाल के दिनों में कई केंद्रीय मंत्रियों ने असम का दौरा किया है। कोकराझार के बाद पीएम गुवाहाटी भी जाएंगे जहां वह बीजेपी की यूथ विंग युवा महाशक्ति मोर्चा को संबोधित करेंगे।

Latest India News