1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ पर चादरपोशी के लिए नकवी को सौंपी चादर

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ पर चादरपोशी के लिए नकवी को सौंपी चादर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर दरगाह में चादरपोशी के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौंपी।

PM Modi hands over chadar to be offered Ajmer Sharif Dargah to Naqvi- India TV Hindi
Image Source : NARENDRA MODI/TWITTER PM Modi hands over chadar to be offered Ajmer Sharif Dargah to Naqvi.

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर दरगाह में चादरपोशी के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौंपी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अजमेर शरीफ दरगाह में 809वें उर्स पर चादरपोशी के लिए एक चादर सौंपी।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उस फोटो भी साझा भी किया जिसमें वह नकवी को चादर सौंप रहे हैं। अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है। पीएम मोदी की तरफ से सांतवी बार चादरपोशी होगी। 

नकवी मंगलवार को पीएम मोदी की दी हुई चादर अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर दरगाह में चढ़ाएंगे। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का तीर्थस्थल हिंदू और मुस्लिमों दोनों के लिए समान रूप से पवित्र माना जाता है। हर साल यहां देश भर से श्रद्धालु उर्स के दौरान आते हैं।

दरगाह के खादिम मोहल्ला से बुलंद दरवाजा तक जुलूस के बाद गोरी परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से पिछले हफ्ते उर्स का झंडा फहराया गया था। यह लगातार चौथा वर्ष है जब पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल उर्स में शामिल नहीं होगा। आईबी के सूत्रों ने कहा कि वीजा के लिए पाकिस्तान से कोई मांग नहीं थी। इस वर्ष 9 फरवरी को उर्स शुरू हुआ और 28 फरवरी को समाप्त होगा। सबसे शुभ माने जाने वाले उर्स के छठे दिन को "छठी शरीफ" कहा जाता है।

Latest India News