1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM ने लिया बैठक में कश्मीर के हालात का जायज़ा

PM ने लिया बैठक में कश्मीर के हालात का जायज़ा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार की सुबह सुरक्षा मामलों की कमिटी की बैठक कर जम्मू कश्मीर के हालात की समीक्षा की। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल

Cabinet committee on security discussing kashmir- India TV Hindi
Cabinet committee on security discussing kashmir

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार की सुबह सुरक्षा मामलों की कमिटी की बैठक कर जम्मू कश्मीर के हालात की समीक्षा की। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित मंत्रमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। मोदी आज सुबह ही 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा से स्वदेश लौटे हैं।

ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा में अब तक 32 लोग मारे जा चुके हैं और करीब 300 घायल हुए हैं।

सुबह 10 बजे शुरु हुई बैठक में कश्मीर में चार दिनों से हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर आला अधिकारियों ने मोदी को रिपोर्ट दी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमां स्वराज और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। सोमवार को इससे पहले गृह मंत्री ने पर्रिकर, जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कश्मीर की स्थिति का जायजा लिया था।

कश्मीर मसला कितना महत्वपूर्ण हो गया है इसका अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मोदी के साथ अफ्रीका गए डोभाल को सोमवार को ही दौर बीच में छोड़कर वापस आना पड़ा था। आज राजनाथ सिंह ने भी अपना अमेरिका का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 17 से 22 जुलाई तक राजनाथ सिंह अमेरिका दौरे पर जाने वाले थे. लेकिन कश्मीर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने दौरा रद्द कर दिया है.

Latest India News