PM Modi in Assam: आज का दिन असम सहित पूरे नॉर्थईस्ट के लिए 21वीं सदी में एक नई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद ही खास दौरे पर असम के कोकराझार पहुंचे हुए हैं। बता दें कि असम के कोकराझार में शुक्रवार को उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया है।

कोकराझार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद ही खास दौरे पर असम के कोकराझार पहुंचे हुए हैं। बता दें कि असम के कोकराझार में शुक्रवार को उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया है। प्रधानमंत्री बोडो समझौते पर हस्ताक्षर का जश्न मनाने के लिए कोकराझार आए हुए हैं। कोकराझार के माहौल के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि गैर-बोडो वासियों समेत विभिन्न जातीय समूहों के लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
मोदी ने बृहस्पतिवार रात को ट्वीट किया था, ‘‘हम बोडो समझौते पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किये जाने का जश्न मनाएंगे, जिससे दशकों की समस्या का अंत होगा। यह शांति और प्रगति के नये युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।’’ सरकार ने 27 जनवरी को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के चार धड़ों, ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन और एक नागरिक संस्था के साथ बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसका उद्देश्य असम के बोडो बहुल क्षेत्रों में दीर्घकालिक शांति लाना है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी का गुवाहाटी में एलजीबी हवाईअड्डे से एक हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने का कार्यक्रम है। वह दोपहर को नयी दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचेंगे।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of February 07
-
February 07, 2020 2:55 PM (IST) Posted by Tejeshwar
राहुल गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘ट्यूबलाइट’’ वाले तंज पर कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को कहा कि वह (मोदी) प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं। संसद के बाहर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आम तौर पर एक प्रधानमंत्री का विशेष दर्जा होता है, एक प्रधानमंत्री खास तरीके से बर्ताव करता है, उनका एक विशेष कद होता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री में ये चीजें नहीं हैं। वह प्रधानमंत्री जैसा बर्ताव नहीं करते हैं।’’
-
February 07, 2020 2:10 PM (IST) Posted by Tejeshwar
हमने नॉर्थईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों के भावनात्मक पहलू को समझा, उनकी उम्मीदों को समझा, यहां रह रहे लोगों से बहुत अपनत्व के साथ, उन्हें अपना मानते हुए संवाद कायम किया: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:09 PM (IST) Posted by Tejeshwar
देश के सामने कितनी ही चुनौतियां रही हैं जिन्हें कभी राजनीतिक वजहों से, कभी सामाजिक वजहों से, नजरअंदाज किया जाता रहा है। इन चुनौतियों ने देश के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों में हिंसा और अस्थिरता को बढ़ावा दिया है: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:08 PM (IST) Posted by Tejeshwar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की ‘‘डंडे’’ वाली टिप्पणी पर निशाना साधते हुए असम में कहा कि जिसे इतनी बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो, उस पर कितने ही डंडे गिर जाएं, उसको कुछ नहीं होता।
-
February 07, 2020 2:08 PM (IST) Posted by Tejeshwar
बोडो टेरिटोरियल काउंसिल, असम सरकार और केंद्र सरकार, अब साथ मिलकर, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को नया आयाम देंगे। इससे असम भी सशक्त होगा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना भी और मजबूत होगी: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:07 PM (IST) Posted by Tejeshwar
आज जब बोडो क्षेत्र में, नई उम्मीदों, नए सपनों, नए हौसले का संचार हुआ है, तो आप सभी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि Bodo Territorial Council अब यहां के हर समाज को साथ लेकर, विकास का एक नया मॉडल विकसित करेगी: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:05 PM (IST) Posted by Tejeshwar
अब सरकार का प्रयास है कि असम अकॉर्ड की धारा-6 को भी जल्द से जल्द लागू किया जाए। मैं असम के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले से जुड़ी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार और त्वरित गति से कार्रवाई करेगी: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:05 PM (IST) Posted by Tejeshwar
अकॉर्ड के तहत BTAD में आने वाले क्षेत्र की सीमा तय करने के लिए कमीशन भी बनाया जाएगा। इस क्षेत्र को 1500 करोड़ रुपए का स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज मिलेगा, जिसका बहुत बड़ा लाभ कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदालगुड़ि जैसे जिलों को मिलेगा: पीएम मोदी
-
February 07, 2020 2:04 PM (IST) Posted by Tejeshwar
इस अकॉर्डका लाभ बोडो जनजाति के साथियों के साथ ही दूसरे समाज के लोगों को भी होगा। क्योंकि इस समझौते के तहत बोडो टैरिटोरियल काउंसिल के अधिकारों का दायरा बढ़ाया गया है, अधिक सशक्त किया गया है: पीएम मोदी
PM Modi
अब केंद्र सरकार, असम सरकार और बोडो आंदोलन से जुड़े संगठनों ने जिस ऐतिहासिक अकॉर्डपर सहमति जताई है, जिस पर साइन किया है, उसके बाद अब कोई मांग नहीं बची है और अब विकास ही पहली प्राथमिकता है और आखिरी भी: पीएम मोदी
मैं बोडो लैंड मूवमेंट का हिस्सा रहे सभी लोगों का राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने पर स्वागत करता हूं। पांच दशक बाद पूरे सौहार्द के साथ बोडो लैंड मूवमेंट से जुड़े हर साथी की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को सम्मान मिला है: पीएम मोदी
अब असम में अनेक साथियों ने शांति और अहिंसा का मार्ग स्वीकार करने के साथ ही, लोकतंत्र को स्वीकार किया है, भारत के संविधान को स्वीकार किया है: पीएम मोदी
मैं न्यू इंडिया के नए संकल्पों में आप सभी का, शांतिप्रिय असम का, शांति और विकास प्रिय नॉर्थईस्ट का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी
आज का दिन असम सहित पूरे नॉर्थईस्ट के लिए 21वीं सदी में एक नई शुरुआत, एक नए सवेरे का, नई प्रेरणा को Welcome करने का है: पीएम मोदी
आज का दिन, इस समझौते के लिए बहुत सकारात्मक भूमिका निभाने वाले All Bodo Students Union (ABSU), National Democratic Front of Bodoland (NDFB) से जुड़े तमाम युवा साथियों, BTC के चीफ श्रीहगरामामाहीलारेऔर असम सरकार की प्रतिबद्धता को अभिनंदन करने का है: पीएम मोदी
आज का दिन उन हज़ारों शहीदों को याद करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपने कर्तव्य पथ पर जीवन बलिदान किया: पीएम मोदी
आज जो उत्साह, जो उमंग मैं आपके चेहरे पर देख रहा हूं, वो यहां के 'आरोनाई' और 'डोखोना' के रंगारंग माहौल से भी अधिक संतोष देने वाला है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार में पीएम मोदी की जनसभा। बोडो समझौते के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
जीवन में इतना विशाल जनसमूह नहीं देखा, 5 लाख लोगों के बीच प्रधानमंत्री मोदी
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राष्ट्र के धैर्य की काफी परीक्षा ले ली गई है, उच्चतम न्यायालय अब इस पर कानून बनाए।
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की याचिका पर दोषियों को नोटस जारी करने के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध को फिलहाल के लिए अस्वीकार किया।
उच्चतम न्यायालय दोषियों की फांसी पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका पर 11 फरवरी को सुनवाई करेगा।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को एक बिचौलिए की ओर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह बिचौलिया ओएसडी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर रिश्वत लेता था। जांच एजेंसी ने अधिकारी और बिचौलिये धीरज गुप्ता को दिल्ली चुनाव से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान, गुप्ता ने दावा किया कि वह माधव की तरफ से 2.26 लाख रुपये वसूल रहा था।