1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने BHU में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया, बनारस को तोहफों की बरसात

मोदी ने BHU में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया, बनारस को तोहफों की बरसात

नई दिल्ली: अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस वासियों को कई योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया, इंटीग्रेटेड पावर स्कीम की शुरुआत और रामनगर रेलवे रिजर्वेशन

मोदी ने BHU में ट्रामा...- India TV Hindi
मोदी ने BHU में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस वासियों को कई योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया, इंटीग्रेटेड पावर स्कीम की शुरुआत और रामनगर रेलवे रिजर्वेशन की शुरुआत भी की। मोदी ने लोगों से वादा किया कि 2022 तक बनारस के हर गांव में 24 घंटे बिजली होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने का काम शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि आज बनारस देश के विकास का केंद्र बनकर उभरा है।

क्या बोलो मोदी-

  • वाराणसी में रिंग रोड बनेगा
  • वाराणसी का एअरपोर्ट मार्ग खराब है।
  • जब भी मैं शहर आता था और ऊपर देखता तो हैरान रह जाता था, हर तरफ तार ही तार दिखते थे।
  • मैं जब सांसद बनकर यहां आया तो मैने इसपर काम किया।
  • बाबतपुर एअरपोर्ट का रास्ता बनाया जाएगा।
  • बनारस आज जो पसंद किया गया है, पूरे देश की योजना को लागू करने के लिए...लोगों को लगता है कि पीएम यहां से एमपी हैं इसलिए हो रहा है..लेकिन ऐसा नहीं है। लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के पिता जी यहीं पढ़ते थे यहीं से इंजीनियर बने। इसलिए गोयल जी ने पिता जी को संतोष देने के लिए देश को ये नजराने देने की कोशिश की।
  • वाराणसी को 24x7 बिजली मिलेगी।
  • वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की शुरुआत हो गई।
  • बिजली दे लिए 45 हजार करोड़ रुपए।
  • देश में बिजली व्यवस्था सुधरेगी।
  • एअरपोर्ट से शहर तक की सड़क दुरुस्त होगी।
  • साल 2022 तक हर गांव में बिजली होगी।
  • एसईडी से बिजली का बिल कम आएगा।
  • IPDS से स्मार्ट बनेगा बनारस।
  • BHU ट्रामासेंटर देश को समर्पित।
  • आज देश में इस प्रकार की बात करना शर्म नहीं होता है, लेकिन बनारस के लोगों ने मेरी सफाई की बात को सरआंखों पर लिया और अनेक संगठन तैयार हुए..महिलाएं...लड़कियां...कॉलेज की लड़कियों ने बनारस को स्वच्छ बनाने का अभियान उठाया है। बनारस को सुंदर बनाने का काम चल रहा है।
  • शिक्षक मित्रों से अनुरोध है कोर्ट का फैसला आने दीजिए और उत्तर प्रदेश सरकार से जो भी बात करनी होगी..जो भी बात पहुंचानी होगी मैं करुंगा।
  • शिक्षक वो होते हैं जो विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर करते हैं, इसलिए आत्महत्या का मार्ग उनके लिए उचित नहीं है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से बात करूंगा और समाधान का रास्ता खोजा जाएगा।
  • काशी में पर्यटन को बढ़ावा देना आवश्यक है।
  • देश के कोटि कोटि जवान जिन्हें हाथों में डिग्री का कागज तो होता है कौशल नहीं होता है। डिग्री से काम नहीं चलता है। देश के युवा में अगर कौशल हो तो वो दुनिया में हर किसी को मात दे सकता है। इसलिए मैने कौशल विकास के लिए प्रयास किए हैं।
  •  

Latest India News