1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिवाली से पहले पीएम मोदी का धनतेरस गिफ्ट,गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड स्कीम लॉन्च

दिवाली से पहले पीएम मोदी का धनतेरस गिफ्ट,गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड स्कीम लॉन्च

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड स्कीम लॉन्च कर लोगों को धनतेरस का बेहतरीन गिफ्ट दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सोना न सिर्फ महिलओं की सुरक्षा

पीएम का धनतेरस...- India TV Hindi
पीएम का धनतेरस गिफ्ट,गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड स्कीम लॉन्च

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड स्कीम लॉन्च कर लोगों को धनतेरस का बेहतरीन गिफ्ट दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सोना न सिर्फ महिलओं की सुरक्षा बल्कि उनके सशक्तिकरण के लिए भी जरूरी है। मोदी ने यहां पर कहा कि बचपन से सुनता आया हूं कि सोने पर सुहागा होता है लेकिन उसका मतलब आज समझ आया है। उन्होंने कहा कि यह गोल्ड बॉन्ड सुरक्षित है और आडे वक्त पर आप जब चाहे इसे बेच इसका फायदा उठा सकते हैं।

क्या बोले मोदी-   

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोना जरूरी। सोना महिलाओं की ताकत का विषय है।
  • बचपन से सुनते आए थे सोने पर सुहागा अब समझ में आया।
  • गोल्ड स्कीम से महिलाओं को फायदा होगा। अब सोना जमा करने पर पैसा मिलेगा। शादी से ज्यादा सोने का महत्व धनतेरस में है।
  • अगर बॉन्ड आ गया तो चोर भी आएगा तो वो नहीं ले जाएगा। कहेगा बेकार है...वो सुरक्षित रहेगा।
  • सोना आधी रात को नहीं बेचा जा सकता है, लेकिन इस बॉन्ड को आधी रात को भी बेचा जा सकता है। आधी रात को अगर ऑपरेशन के लिए पैसों की जरुरत है तो आप किसी भी डॉक्टर को इसे दिखा देंगे तो ऑपरेशन हो जाएगा।
  • क्या कारण है हम अभी भी विदेशी मार्केट से सोना खरीदते हैं। देखते हैं कि भाई वो मार्का है। लेकिन अब अशोक चिन्ह देखकर उसके सही होने का भरोसा लोगों को हो जाएगा।

गोल्ड से जुड़ी इन स्कीमों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

Latest India News