1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन और कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू, 30 मुख्यमंत्री मौजूद

लॉकडाउन और कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू, 30 मुख्यमंत्री मौजूद

आगामी 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म हो रहा है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन को बढ़ना चाहिए या नहीं इस पर भी गहन मंथन किया जा रहा है।

<p>PM Modi meeting with Chief Ministers on lockdown and...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO PM Modi meeting with Chief Ministers on lockdown and Coronavirus strategy live updates

नई दिल्ली। कोरोना वयारस से निपटने के लिए आगे की रणनीति और लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 30 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। आगामी 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म हो रहा है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन को बढ़ना चाहिए या नहीं इस पर भी गहन मंथन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा (पीएमओ) ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस सोमवार दोपहर तीन बजे शुरू होगी। सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि बैठक में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और कोविड-19 के ‘रेड जोन’ को ‘ऑरेंज जोन’ या ‘ग्रीन जोन’ में तब्दील करने की कोशिशें बढ़ाने पर बल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ पिछली बार 27 अप्रैल को बातचीत किये जाने के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। यह लगभग 28,000 के आंकड़े से बढ़ कर करीब 63,000 पहुंच गई है। बैठक के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि और दो हफ्तों के लिये 17 मई तक बढ़ा दी।

हालांकि, आर्थिक गतिविधियों में और लोगों की आवाजाही में कुछ छूट दी गई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से लागू है। कई राज्यों ने हाल ही में श्रम कानून के नियमों को उदार बनाया है, ताकि कार्यालयों/फैक्टरियों में अलग-अलग पाली (शिफ्ट) में काम कराने या सीमित संख्या में श्रमिकों के साथ औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लाई जा सके।

सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में लॉकडाउन चरणबद्ध तौर पर हटाने के तहत पाबंदियों में और अधिक छूट देने पर भी चर्चा हो सकती है। लेकिन सारे प्रतिबंध एक ही बार नहीं हटाये जा सकते। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले यह बैठक होने वाली है। दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हुआ था, जबकि पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हुआ था।

Latest India News