1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कतर की धरती से बोले पीएम मोदी, मैंने बहुतों की मिठाई बंद करवाई

कतर की धरती से बोले पीएम मोदी, मैंने बहुतों की मिठाई बंद करवाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर की राजधानी दोहा में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां पर भी लोगों में मोदी को सुनने की ललक खास तौर पर देखी गई।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर की राजधानी दोहा में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां पर भी लोगों में मोदी को सुनने की ललक खास तौर पर देखी गई। पीएम मोदी ने यहां पर रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि भारत में किस तरह से सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और वो लोगों को मिठाई नहीं खाने दे रहे हैं, शायद इसीलिए उनकी आलोचना भी हो रही है।

क्या बोले पीएम मोदी:

  • मेरे प्यारे देशवासियों, कतर में ऐसा लगता है कि सारे हिंदुस्तानी ही कतर में खड़े हैं।
  • कतर में भारत के लोग एक मिनट के लिए भी भारत से दूर नहीं है। वो कतर की धरती पर भारत को जिंदा कर रहे हैं।
  • चाहे वैश्विक समुदाय हो या फिर यहां खड़े लोग भारतीयों को जिस तरह से देखा जाता था उसमें अब बदलाव आया है।
  • आप मोदी को धन्यवाद कह रहे हैं, यह बदलाव सिर्फ मेरे कारण नहीं आया है, यह सब 125 करोड़ भारतीयों की वजह से आया है।
  • आप चाहें विश्व बैंक को लें या फिर दुनिया की कोई भी रेटिंग एजेंसी सभी कहते हैं कि भारत तेजी से बढ़ रहा है। हमारी ग्रोथ 7.9 रिकॉर्ड की गई है।
  • भारत में बीते दो सालों से मानसून भी अच्छा नहीं रहा इसके बावजूद भारत विकास कर रहा है।
  • 7.9 फीसदी की ग्रोथ बताती है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है।
  • जब राष्ट्रीय स्तर पर विश्वास में इजाफा होता है तो वैश्विक छवि में भी सुधार देखने को मिलता है।
  • हमने तय किया है कि भ्रष्टाचार के बग को हम देश से निकाल फेंकेंगे।
  • कुछ ऐसे घोटाले सामने आए हैं जिन्होंने मुझे आश्चर्यचकित किया है, देशवासियों की तो छोड़ो।
  • हम जानते हैं कि अगर 5 से 50 हिंदुस्तानी खड़े होते हैं तो हमारी बातचीत के प्रमुख विषय क्या होते हैं?
  • जैसा कि हरियाणा के स्कूलों में फर्जी दाखिला प्रक्रिया का मामला, लेकिन जब हमने काम शुरु किया तो हमने भ्रष्टाचार के इस रूप को हटा दिया।
  • अगर क्रिकेट का सीजन हो तो क्रिकेट, शुक्रवार हो तो नई फिल्म और अगर दोनों नहीं तो हम लोग तो हैं ही।      
  • हम देश में पारदर्शिता, वित्तीय अनुसाशन और दक्षता लाने के प्रयास कर रहे हैं।
  • लेकिन अगर मां अपने बेटे से मिठाई छुपा देती है तो बेटा मां से नाराज होता है या नहीं? तो मैने भी बहुतों की मिठाई बंद करवाई।
  • लेकिन आप लोगों के प्यार और प्रेरणा से देश के लिए और काम करने का मन करता है।

Latest India News