नई दिल्ली: आज देश करगिल विजय दिवस मना रहा है। 17 साल पहले आज ही के दिन पाक घुसपैठियों को भारतीय सर ज़मी से खदेड़ा गया था। देश आज वीर जवानों को याद कर रहा है। दिल्लीज में अमर जवान ज्यो ति पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज से ठीक 17 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था, जिसे हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ऑपरेशन विजय नाम के इस मिशन में भारतमाता के सैकड़ों वीर सपूतों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जानें गंवाईं थी। इंडिया गेट पर आज सुबह कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने शहीदों को नमन किया। इससे पहले, तीनों सेना के प्रमुखों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। द्रास समेत पूरे देश में आज विजय दिवस मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीर सैनिकों के आगे सिर झुकाता हूं, जो अंतिम सांस तक देश के लिए लड़े। उनका बलिदान हमें प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि घुसपैठियों को करार जवाब देने वाले अपने वीर सपूतों के अदम्य साहस को भारत कभी नहीं भूलेगा।
Latest India News