नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनके 125वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने ट्वीट किया, "पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन भारत की आजादी के लिए संघर्ष करते और प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करते हुए बीता। उन्हें जन्मदिवसर पर श्रद्धांजलि।"
कांग्रेस ने मनाया नेहरू का जन्मदिन
कांग्रेस पार्टी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू का 125वां जन्मदिन मनाया। पार्टी ने इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार सुबह शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जबकि शाम को नेहरू पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था।
भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे और अंतिम सांस तक इस पद पर रहे।
नेहरू की जन्मतिथि को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Latest India News