नई दिल्ली: रूस दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने मध्य एशिया के दौरे के तहत चौथे पड़ाव पर तुर्कमेनिस्तान पहुंचे। वह आज शाम किर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ताजिकिस्तान भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्कमेनिस्तान में योग सेंटर का उद्धाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि योग आत्मा और मन को छूता है। साथ ही पीएम ने राजधानी अश्गाबात में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।
आगली स्लाइड में देखें विदेशी दौरे पर गए प्रधानमंत्री की चुनिंदा तस्वीरें देखिए मोदी के पहनवे से लेकर उनके अंदाज तक सभी कुछ-
Latest India News