1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के मन में छाई गरिमा, इनाम देंगी विदेश मंत्री

PM मोदी के मन में छाई गरिमा, इनाम देंगी विदेश मंत्री

मुजफ्फरनगर: आकाशवाणी पर रविवार को प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मुजफ्फर नगर की छात्रा गरिमा छा गई। मोदी ने भारत और अफ्रिका के संबंधों पर चर्चा में जैसे ही

मोदी के 'मन की बात'...- India TV Hindi
मोदी के 'मन की बात' में छाई गरिमा

मुजफ्फरनगर: आकाशवाणी पर रविवार को प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मुजफ्फर नगर की छात्रा गरिमा छा गई। मोदी ने भारत और अफ्रिका के संबंधों पर चर्चा में जैसे ही गरीमा की लिखी कविता पढ़ी तो पूरे शहर में खुशी की लहर बिखर गई। इसके साथ ही गरीमा को उनकी रचना के लिए पीएम ने बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने गरिमा की रचना की दस पंक्तियां पढ़ी। रेडियो पर मन की बात में मोदी ने उसकी प्रतिभा को सराहा तो रेडियो पर कान लगे बैठी गरीमा खुशी से चीख उठी। इसके बार परिवार और शहर में गर्व की खुशियां छा गई।

कौन है गरिमा

गरिमा गुप्ता मुजफ्फर नगर के जवाहर कॉलोनी की रहने वाली है। एसडी पब्लिक स्कूल में वह सातवीं कक्षा सात की छात्रा है। गरीमा नहीं जानती थी कि मन की बात में पीएम उसकी रचना पढेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूली बच्चों की तीन वर्गो में भारत-अफ्रीका संबंधों पर कविता प्रतियोगिता आयोजित की थी। कक्षा छह से आठ के वर्ग में गरिमा की रचना को राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार मिला है।

परिवार में छाई खुशियां

गरिमा ने बताया कि टीचर शुची अग्रवाल ने तैयारी को प्रोत्साहित किया। बाबा ओमप्रकाश गुप्ता के संग्रह में से भूमंडल किताब से मिली जानकारी के बाद अफ्रीका और भारत के रिश्तों पर रचना लिखी। बेटी की उपलब्धि पर पिता आलोक गुप्ता और माता तृप्ति गुप्ता गौरवान्वित हैं। दादी अरुणा गुप्ता और भाई ध्रुव भी फूले नहीं समा रहे हैं।

लगा बधाईयों का तांता

पीएम से सराहना के बाद उसे बधाई देने वालों का तांता लग गया। गरिमा ने अपनी कविता का यू टयूब पर भी डाउनलोड कर दिया है। सोमवार को एसडी पब्लिक स्कूल में उसे सम्मानित किया जाएगा।

इनाम देंगी सुषमा स्वराज

दिल्ली में भारत-अफ्रीका संबंधों पर आयोजित समारोह में कविता प्रतियोगिता की विजेता गरिमा गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उन्हें 27 अक्टूबर को पुरस्कृत करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ कविता के लिए छात्रा गरिमा गुप्ता को 56 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

पढ़िए गरिमा की पुरस्कृत कविता

भारत-अफ्रीका देशों में, प्रगाढ़ संबध राजनयिक।
हम दोनों की आजादी, लगभग है सम-सामयिक।।
गांधीजी ने शुरू किया, अफ्रीका से आंदोलन।
ऐसा चलाया जादू सब पर, जीत लिया सबका मन।।
अफ्रीका में नील नदी, सागर का नाम है लाल।
महाद्वीप विशाल है, प्रवासी भारतीय खुशहाल।।
जैसे सिंधु घाटी की सभ्यता, है भारत की पहचान।
नील नदी है और कार्थेज है,अफ्रीकी सभ्यता में महान।।
अफ्रीकी तटों से होकर, वास्को डि गामा भारत आया।
तब यूरोपियों देशों ने अफ्रीकी उपनिवेश बनाया।।
दास बने अफ्रीकी निवासी, ले गए उन्हें अमेरिका।
ब्रिटिश राज में भारत ने भी, समान दृश्य था देखा।।
नाइजर, कांगो, ओरेंज, लिम्पोपो, नदी यहां है नील।
रुडोल्फ अल्बर्ट, विक्टोरिया, न्यासा है अफ्रीकी झील।।
किम्बरले, प्रिटोरिया में है हीरे की खान।
हीरों का पन्ना शहर, है भारत की शान।।

Latest India News