PM मोदी को मिली 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति
PM मोदी को मिली 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 09, 2021 02:59 pm IST, Updated : Jul 09, 2021 02:59 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित पुस्तक 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति प्राप्त हुई।
Image Source : TWITTER- @NARENDRAMODIPM मोदी को मिली 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित पुस्तक 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी' की पहली प्रति प्राप्त हुई। बता दें कि बलजीत कौर तुलसी प्रसिद्ध वकील केटीएस तुलसी की मां हैं। केटीएस तुलसी ने पीएम मोदी से मुलाकात करके उन्हें यह प्रति दी। पुस्तक का प्रकाशन आईजीएनसीए द्वारा किया गया है। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है।