1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी पांच देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे, एयरपोर्ट पर BJP नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

PM मोदी पांच देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे, एयरपोर्ट पर BJP नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की सफल दौरे के बाद आज स्वदेश रवाना हो गए। उनकी यात्रा का आखिरी पड़ाव मैक्सिको रहा। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की सफल दौरे के बाद आज स्वदेश रवाना हो गए। उनकी यात्रा का आखिरी पड़ाव मैक्सिको रहा। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने पांच देशों के तूफानी दौरे में सबको अपना मुरीद बना दिया। इस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी मैक्सिको पहुंचे वहां उनका ऐसी गर्मजोशी से स्वागत हुआ कि खुद मैक्सिको के राष्ट्रपति पीएम मोदी के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। इससे पहले पीएम मोदी ने कल अमेरिकी संसद को सबका अपना मुरीद बना दिया था।

खुद कार ड्राइव कर PM मोदी को डिनर पर ले गए मेक्सिको के राष्ट्रपति

अपने विदेश दौरे के आखिर पड़ाव पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक्सिको पहुंचे तो वहां के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने प्रोटोकॉल ही तोड़ दिया। वो मोदी को अपनी कार में बैठाकर खुद ड्राइव करके उस रेस्टोरेंट तक ले गए, जो दुनिया के टॉप-50 रेस्टोरेंट में शामिल है। दोनों नेता बिना किसी प्रोटोकॉल के आम लोगों की तरह ही रेस्टोरेंट में पहुंचे। दोनों ने डिनर में शाकाहारी खाना खाया और डिनर टेबल पर कुछ हल्की-फुल्की बातें भी कीं।

मेक्सिको में लगे मोदी-मोदी के नारे

लेकिन इससे पहले जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेक्सिको की धरती पर कदम रखा तो उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मेक्सिको में बसे भारतीय समुदाय के लोग तो मोदी से मिलने एयरपोर्ट पर ही पहुंच गए। इस दौरान वहां मोदी-मोदी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे।

अमेरिकी संसद में छाए मोदी

मेक्सिको आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी संसद में पूरी तरह से छाए रहे। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के साझा सत्र को संबोधित किया लेकिन जैसा स्वागत मोदी का अमेरिकी कांग्रेस में हुआ वैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। पूरे चार मिनट तक इसी तरह अमेरिकी संसद तालियों से गूंज रही थी।

पांच देशों के इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश नीति और कूटनीति के मोर्चे पर डंका पीटकर आए हैं ऐसा पहली बार है कि जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री का विदेशों में ऐसी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी के इस दौरे की कई कामयाबियां रही हैं। भारत को न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी एनएसजी की सदस्यता के लिए अमेरिका, स्विटजरलैंड और मेक्सिको का समर्थन मिला है जबकि मिसाइल टेक्नालॉजी कंट्रोल रिजीम में भारत की इंट्री तय है।

Latest India News